खेल : क्रिकेट : पथिराना श्रीलंका की विश्व कप टीम में

कोलंबो। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए गुरुवार को श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है। टीम की कमान वानिंदु हसरंगा संभालेंगे। पथिराना आईपीएल में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए चोटिल हो गए थे। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वह कोलंबो लौट आए थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका को भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद टीम में लिया है। हसरंगा भी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्हें भी चोटिल होने के कारण आईपीएल से हटना पड़ा था।

टीम : वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस, पाथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मधुशंका। रिजर्व : असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे।

2024-05-09T16:07:56Z dg43tfdfdgfd